फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: घरेलू कलह के बाद गुस्से से इतना भर गया पति कि बेरहमी से कर डाली पत्नी की हत्या

Mon, 21 Sep 2020 11:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)

सार

  • पत्नी के सिर पर डंडा मारा फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला
  • पहली पत्नी की मौत के बाद चार साल पहले की थी दूसरी शादी
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में घरेलू कलह के चलते युवक ने पत्नी के सिर पर डंडा मारकर बेसुध कर दिया। फिर दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


मोहल्ला नई बस्ती निवासी सनाउल्लाह पांच वर्ष पूर्व ग्राम मनियावाला जिला बिजनौर (यूपी) से आकर यहां बस गया था। वह फेरी लगाकर दरी और चादर बेचता है। उसकी पहली पत्नी की 12 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। चार वर्ष पूर्व उसने बिहार निवासी रुखसाना से शादी कर ली।

पहली पत्नी से उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की बीते वर्ष उसने शादी कर दी थी। उसका पुत्र कपड़े की दुकान पर काम करता है और वह घर पर नहीं आता जबकि एक बेटी उसके साथ रहती है। दूसरी बीवी रुखसाना से उसका दो साल का बेटा है।
विज्ञापन


मोहल्ले वालों ने बताया रुखसाना अकसर सनाउल्लाह पर दूसरी बेटी की भी शादी करने का दबाव बनाती थी। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी भी चल रही थी। मोहल्ले वाले कई बार पंचायत कर झगड़े का निपटारा करा चुके थे।

विज्ञापन

पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। माता-पिता में झगड़ा बढ़ता देख सनाउल्लाह की बेटी अपने भाई को लेकर बाहर चली गई। इस बीच सनाउल्लाह ने पत्नी के सिर पर डंडा मारा, फिर दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा और दुपट्टा बरामद कर लिया है। 

सीओ मनोज ठाकुर और कोतवाल एनबी भट्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। कोतवाल नंदाबल्लभ भट्ट ने बताया कि आरोपी आए दिन रुखसाना से झगड़ा करता था। एक सप्ताह पूर्व भी वह पत्नी से झगड़ाकर घर में ताला लगाकर चला गया था।

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया और आरोपी का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया था। रुखसाना की मौत सिर पर डंडा लगने के कारण हुई है या दुपट्टे से गला घोटने से, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल सकेगा। पुलिस फरार सनाउल्लाह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें