त्री रेखा आर्या ने कहा, सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाएगी, कितना मानदेय बढ़ेगा इस विषय पर राज्य सरकार राज्य के वित्तीय संसाधनों के आधार पर विचार करेगी।
प्रदेश में 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ेगा। विधानसभा सत्र में विधायक उमेश कुमार के सवाल पर मंत्री ने लिखित जवाब में कहा, सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विधायक ने कहा, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री बताएं कि सरकार राज्य में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाने पर विचार कर रही है। यदि मानदेय बढ़ाया जाएगा तो इसमें कितनी धनराशि की वृद्धि की जाएगी। इसके लिखित जवाब में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा, सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाएगी, कितना मानदेय बढ़ेगा इस विषय पर राज्य सरकार राज्य के वित्तीय संसाधनों के आधार पर विचार करेगी।
अभी इतना मिल रहा मानदेय
प्रदेश में वर्तमान में 20070 आंगनबाड़ी केंद्रों में 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हैं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9300 रुपये मानदेय और 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। जबकि सहायिकाओं को 5250 रुपये मानदेय और 250 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।