फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट: हरिद्वार की बर्खास्त जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी की स्पेशल अपील खारिज

Wed, 08 Jan 2020 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार की बर्खास्त जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी की स्पेशल अपील को खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

विज्ञापन


मामले के अनुसार हरिद्वार की बर्खास्त जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी ने हाईकोर्ट में स्पेशल अपील दायर कर कहा था कि उन्हें शासन ने बिना सुनवाई का मौका दिए बर्खास्त किया गया है, जो गलत है।

याचिकाकर्ता को शासन  ने अनियमितता के आरोप में पिछले वर्ष अक्तूबर में बर्खास्त कर दिया था, जिसे याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को कोई राहत नहीं देते हुए स्पेशल अपील को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हरिद्वार जिपं अध्यक्ष और सरकार को नोटिस जारी

हाईकोर्ट ने हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष को अयोग्य घोषित करने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सरकार को जवाब दाखिल करने के साथ ही हरिद्वार जिपं अध्यक्ष सुभाष वर्मा को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 फरवरी की तारीख नियत की। 

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी अरविंद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा का नाम आसफनगर की मतदाता सूची में दर्ज है। कहा कि यह गांव नगर निगम हरिद्वार में शामिल हो चुका है। नियमानुसार नगर निगम का वोटर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अर्ह नहीं है।

इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित किया जाए। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सरकार के साथ ही हरिद्वार जिपं अध्यक्ष सुभाष वर्मा को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 फरवरी की तिथि नियत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें