फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand High Court: हरिद्वार के मोहनावाला में अतिक्रमण मामले में 28 फरवरी तक रिपोर्ट  पेश करने के निर्देश

Tue, 18 Oct 2022 09:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

मोहनावाला लक्सर निवासी विकिंत कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि भू-माफिया की ओर से वन पंचायत की नदी के किनारे की 1500 बीघा समेत वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत मोहनावाला लक्सर हरिद्वार में नदी के छोर और वन विभाग की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। कोर्ट ने डीएम हरिद्वार और एसडीएम लक्सर को निर्देश दिए हैं कि याचिकाकर्ता के साथ मौका मुआयना कर इसकी रिपोर्ट 28 फरवरी तक कोर्ट में पेश करें। 

विज्ञापन


मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में हुई। मोहनावाला लक्सर निवासी विकिंत कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि भू-माफिया की ओर से वन पंचायत की नदी के किनारे की 1500 बीघा समेत वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। इसमें गन्ने और गेहूं की फसल बोई गई है।

याचिका के अनुसार 1997-98 में भी इन लोगों ने इस जमीन पर अतिक्रमण किया था लेकिन तत्कालीन एसडीएम की ओर से उस समय इसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। इसके बावजूद यहां फिर से अतिक्रमण किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें