उत्तराखंड विधान सभा चुनावों में ईवीएम मशीन से हुई छेड़छाड़ साबित करने के चुनौति वाली विज्ञप्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है।
बता दें कि शुक्रवार को नैनीताल हाईकोर्ट में रमेश पांडे द्वारा ईवीएम मशीन से हुई छेड़छाड़ साबित करने के लिए 20 मई 2017 को जारी की गई विज्ञप्ति को चुनौति दी गई है।
इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया।
बता दें कि रमेश पांडे ने उत्तराखंड हाईकोर्ट ने केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम मशीन में छेडछाड को साबित करने के लिए 20 मई 2017 को जारी प्रेस विज्ञप्ति को चुनौती दी थी। रमेश ने इस संबंध अदालत में जनहित याचिका दायर की थी।