फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के 329 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया टली, चयन आयोग दोबारा जारी करेगा संशोधित विज्ञप्ति

Tue, 27 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हाईकोर्ट के अधीन दीवानी और कुटुंब न्यायालयों में 329 रिक्त पदों की आवेदन प्रक्रिया टल गई है। 26 अगस्त से इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन फार्म भरे जाने थे, लेकिन हाईकोर्ट ने जिला वार पदों का प्रकाशन और आवेदन फार्म में अभ्यर्थियों से जिले का विकल्प भरने की सुविधा देने को कहा है।

विज्ञापन


चयन आयोग को दोबारा से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 22 अगस्त को हाईकोर्ट के 329 रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी की गई थी।

26 अगस्त से आनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जानी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने रिक्त पदों को जिला वार अलग-अलग प्रकाशित करने और अभ्यर्थियों से आवेदन फार्म में जिले का विकल्प भरने की सुविधा देने को कहा है।
विज्ञापन


इससे दोबारा विज्ञप्ति जारी करने में कुछ दिनों का समय लगेगा। आयोग की ओर से दोबारा से संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी। बता दें कि हाईकोर्ट के अधीन दीवानी और कुटुंब न्यायालय में कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, स्टेनोग्राफर ग्रेड-एक, वैयक्तिक सहायक पदों की भर्ती की जानी है। आयोग के सचिव का कहना है कि शीघ्र ही विज्ञप्ति जारी कर आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें