फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजबः यहां अंग्रेजी के गुरुजी पढ़ा रहे संस्कृत तो भौतिक वाले बांच रहे गणित 

Mon, 13 Jan 2020 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में संबंधित के बजाए दूसरे विषय पढ़ा रहे 183 शिक्षक 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित हो चुकी है, लेकिन डेढ़ सौ से अधिक स्कूलों में संबंधित विषय के शिक्षक न होने से अंग्रेजी वाला शिक्षक संस्कृत तो संस्कृत वाला अंग्रेजी पढ़ा रहा है। कुछ अन्य विषयों का भी यही हाल है। 183 शिक्षक संबंधित विषयों के बजाए छात्र-छात्राओं को दूसरे विषय पढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कुमाऊं मंडल में 87 और गढ़वाल मंडल में 35 सहायक अध्यापक अपने विषयों के बजाए छात्र-छात्राओं को दूसरे विषय पढ़ा रहे हैं। जबकि दोनों ही मंडलों में इस तरह के  प्रवक्ताओं की संख्या 61 है। स्कूल में इन शिक्षकों से संबंधित विषयों के छात्र-छात्राएं न होने से जरूरत के हिसाब से इन शिक्षकों से बच्चों को पढ़वाया जा रहा है।

विज्ञापन

जिस विषय के शिक्षक नहीं, 183 शिक्षक उन विषयों को पढ़ा रहे

कुछ स्कूलों में भौतिक विज्ञान वाले शिक्षक गणित तो कुछ में गणित वाले भौतिक विज्ञान पढ़ा रहे हैं। ठीक इसी तरह संस्कृत वाले शिक्षक हिंदी तो हिंदी वाले संस्कृत पढ़ा रहे हैं। जबकि अन्य विषयों का भी यही हाल है। स्कूलों में जिस विषय के शिक्षक नहीं हैं, 183 शिक्षक उन विषयों को पढ़ा रहे हैं। 

स्कूलों में संबंधित विषय के छात्रों की संख्या शून्य होने एवं कुछ स्कूलों में असंगत विषयों के शिक्षकों की तैनाती से यह स्थिति बनी है। शिक्षकों को संबंधित विषय के बजाए दूसरे विषयों को पढ़ाना पढ़ रहा है। विभाग को इन शिक्षकों के समायोजन की मंजूरी मिल चुकी है। शीघ्र ही इन शिक्षकों को जिन विषयों के छात्र हैं, लेकिन शिक्षक नहीं हैं, उन स्कूलों में भेजा जाएगा। - आरके कुंवर शिक्षा निदेशक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें