फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: आफत बनकर बरसी भारी बारिश, अतिवृष्टि से बगरधार में चार आवासीय मकान जमींदोज, दस को खतरा

Sat, 26 Jul 2025 05:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)

सार

पहाड़ों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है। रुद्रप्रयाग जिले के बगरधार में अतिवृष्टि से चार आवासीय मकान जमींदोज हो गए।

विज्ञापन
बारिश आफत बनकर बरस रही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुकवार मध्य रात्रि से शनिवार तड़के तक हुई मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि से क्षेत्र के चमेली, रूमसी, तालीबगर, गिंवाला ओर सिलकोट में भारी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से चार आवासीय मकान जमींदोज हो गए और कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। गिंवाला गांव में एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग और नगर पंचायत की टीम ने मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष एश्वर्य रावत ने प्रभावित गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से बातचीत कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। भारी बारिश के बीच बादल फटने से रूमसी गांव में ग्रामीणों की सैकड़ों नाली कृषि भूमि को क्षति पहुंची है।

वहीं, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि से लगे चमेली, गिंवाला, सौड़ी और सिलकोट क्षेत्र में भी मकान, गौशाला, पेयजल योजना, सिंचाई नहर, पैदल मार्ग को क्षति पहुंची है। कई घरों में मलबा घुस गया, जिससे लोग अपनी सुरक्षा के लिए रतजाग रहे। नगर पंचायत सभासद सोनिया सजवाण ने बताया ग्राम पंचायत चमेली के बगरधार में दिनेश सिंह, महेंद्र सिंह, यशवीर सिंह और दलीप सिंह के आवासीय मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में बाघ आकलन की तैयारियां हुईं तेज, पहले चरण में अक्तूबर में होगा साइंस सर्वे शुरू
विज्ञापन


प्रभावित परिवारों ने पंचायत भवन में शरण ले रखी है। गनीमत रही कि तेज बारिश में मलबा आते ही प्रभावित पहले ही सुरक्षित बाहर आ गए थे। गांव के दीपक सिंह, अवतार सिंह, जगदीश सिंह सजवाण सहित दस आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इधर, बेडूबगड़ में भी भारी मलबा आने से दो वाहन मलबे में दब गए थे, जिन्हें बाद में एनएच की मदद से निकाया गया।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें