नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा
बारिश के चलते नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बदरीनाथ में अलकनंदा नदी का खतरे का जल स्तर 3113 मीटर है, यहां पर नदी कार जल स्तर 3111.48 मीटर तक पहुंच गया था। रुद्रप्रयाग, श्रीनगर में नदी का जल स्तर घट रहा है। उत्तरकाशी में भागीरथी नदी खतरे का जल स्तर 1123 मीटर है, यहां पर नदी का जल स्तर 1119.60 मीटर तक पहुंच गया था। बाद में नदी का जल स्तर कम होने लगा। कोटेश्वर देवप्रयाग में भी यही स्थिति रही है, यहां भी नदी का जल स्तर घट रहा है। देव प्रयाग में जल स्तर स्थिर बना हुआ है।
पिंडर नदी का भी जल स्तर नंदकेसरी और कर्णप्रयाग में खतरे के जल स्तर के पास पहुंच रहा था, बाद में यह भी कम होने लगा। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा नदी का जल स्तर कम हो रहा है। वहीं, धारचूला में काली नदी का खतरे का जल स्तर 890 मीटर है, यहां पर नदी का जल स्तर 888.40 तक पहुंच गया। यहां पर नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। धारचूला में 25 एमएम बरसात रिपोर्ट हुई है। पिथौरागढ़ में सरयू और जौलजीबी में गोरी नदी का जल स्तर बढ़ रहा है।