फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ‘धामी की धूम’ फेसबुक पेज पर हरीश रावत की आपत्तिजनक फोटो वायरल, कहा- एडमिन माफी मांगे, नहीं तो कराऊंगा केस दर्ज

Tue, 15 Mar 2022 03:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा गया है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलेगी। हरीश रावत ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह खबर झूठी है। उन्होंने कभी भी इस तरीके का कोई बयान नहीं दिया है। 
विज्ञापन
harish rawat - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‘धामी की धूम’ नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई उनकी आपत्तिजनक फोटो और पोस्ट को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरीके से झूठे समाचार प्रकाशित करने के लिए इस पेज के एडमिन, उनसे माफी मांगे, अन्यथा वह साइबर क्राइम के तहत एफआईआर दर्ज कराने के लिए बाध्य होंगे। 

विज्ञापन

हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों निर्वाचन कार्यालय से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने सभी पोस्ट को तत्काल हटाने के आदेश दिए थे। इसको आपत्तिजनक व कानून के विरुद्ध माना था। उन्होंने कहा कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर नीचे एक जाली अखबार की कटिंग भी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें...ग्राहकों के लिए खुशखबरी: होली से पहले रिलायंस जियो और गूगल की तरफ से मिलेगा ये खास तोहफा, जल्दी से पढ़िए और उठाएं फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर उस पर कमेंट कर रहे हैं। पोस्ट में हरीश रावत के हवाले से दर्शाया गया है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलेगी। जबकि यह खबर झूठी है। उन्होंने कभी भी इस तरीके का कोई बयान नहीं दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें