फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में 36 व्यापारियों के जीएसटी पंजीकरण निलंबित, राज्य कर मुख्यालय लगातार कर रहा समीक्षा

Fri, 28 Mar 2025 02:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कर रहा है। जिन व्यापारियों का जीएसटी बकाया है उन्हें लेकर राज्य कर मुख्यालय लगातार समीक्षा कर रहा है। बृहस्पतिवार को 8.56 करोड़ जमा होने के साथ ही 36 व्यापारियों के पंजीकरण निलंबित किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अब तक 3190 व्यापारियों के जीएसटी पंजीकरण राज्य कर विभाग ने अब तक निलंबित किए हैं। ये ऐसे व्यापारी हैं जो या तो रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे हैं या फिर बकाया जमा नहीं करा रहे हैं।विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने 8.56 करोड़ बकाया जमा कराया। राज्यकर विभाग अभियान चला रहा है।

विज्ञापन


इसकी राज्य कर मुख्यालय लगातार समीक्षा कर रहा है। जिन व्यापारियों का जीएसटी बकाया है उन पर कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को 8.56 करोड़ जमा होने के साथ ही 36 व्यापारियों के पंजीकरण निलंबित किए गए। इस प्रकार अब तक लंबे समय से रिटर्न दाखिल न करने वाले 278 और बकाया जमा न कराने वाले 2912 डिफाल्टर व्यापारियों के पंजीकरण निलंबित कर दिए गए हैं।

इस अभियान के तहत प्रवर्तन इकाइयों ने अभी तक 68 मालवाहक वाहनों को रोककर लंबे समय से चला आ रहा बकाया 1.14 करोड़ रुपये जमा कराया गया। वर्तमान में जारी जीएसटी ब्याज व अर्थदंड माफी योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....Uttarakhand: 'धन सिंह भी यहीं हैं और मैं भी यहीं हूं...', कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच जानें क्या बोले सीएम
विज्ञापन


इसका लाभ लेने के लिए कुल 3477 व्यापारियों ने मूल कर की राशि करीब 75 करोड़ जमा करा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा कराया है। विभाग सभी बकायेदारों को जागरूक कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें