फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का काम करने वाली फर्म पर GST का छापा, तीन करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा

Wed, 26 Mar 2025 08:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News : एसआईबी की टीम ने रानीपोखरी स्थित फर्म के कार्यालय में छापा मारा। जांच में दो से तीन करोड़ तक आईटीसी में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर विभाग की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईबी) की टीम ने जीएसटी चोरी व फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने पर पावर ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का काम करने वाली फर्म पर छापा मारा। प्रारंभिक जांच में दो से तीन करोड़ तक आईटीसी में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान ही फर्म ने 1.20 करोड़ की नकद राशि जमा कराई।

विज्ञापन


राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल के निर्देश पर बुधवार को अपर आयुक्त गढ़वाल जोन पीएस डुंगरियाल व संयुक्त आयुक्त अजय कुमार के नेतृत्व में एसआईबी की टीम ने रानीपोखरी स्थित फर्म के कार्यालय में छापा मारा। यह फर्म विभिन्न राज्यों में बिजली विभागों से कांट्रेक्ट पर ट्रांसमिशन लाइन का काम करती है।

कार्रवाई के दौरान फर्म के ई-वे बिलों की जांच में पाया गया कि कई मालवाहक वाहनों के फर्जी ई-वे बिल बनाए और वास्तविक रूप से माल की कोई खरीद नहीं की। इनपुट टैक्स क्रेडिट(आईटीसी) का लाभ लेने के लिए फर्जीवाड़ा किया गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: कामकाजी महिलाओं के आशियाने के लिए जगह तय, सात हॉस्टल के लिए बजट स्वीकृत, जानें कब होंगे तैयार

विज्ञापन

उप आयुक्त अजय बिरथरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो से तीन करोड़ की आईटीसी फर्जी पाई गई। दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है। कार्रवाई के दौरान फर्म ने गलती को स्वीकार करते हुए 1.20 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई है। इस मौके पर सहायक आयुक्त टीका राम चन्याल, राज्य कर अधिकारी असद अहमद, कंचन थापा, यतीश सेमवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें