फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के सपने को साकार कर रहा ये मोबाइल एप: राज्यपाल केके पॉल

Fri, 16 Jun 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
kk paul
विज्ञापन
उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने अमर उजाला '‌माय सिटी मोबाइल एप' की सराहना की और कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को देहरादून स्थित राजभवन के सचिवालय सभागार में राज्यपाल द्वारा अमर उजाला देहरादून 'माय सिटी एप' लांच किया गया। इस मौके पर उन्होंने अमर उजाला की टीम को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि अमर उजाला की यह एप प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दो साल पहले शुरू की डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करेगी।

अमर उजाला की यह पहल बेहद सराहनीय है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटलाइज होंगे। डिजिटल दुनिया पारदर्शी होती है, जहां आपकी पहुंच का दायरा बढ़ जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इस एप से डिजिटल मीडिया को प्रयोग करने की आदत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल को भाया 'माय सिटी एप'

my city app - फोटो : amar ujala
इससे पहले सभागार में राज्यपाल की मौजूदगी में राष्ट्रगान गाया गया। जिसके बाद अमर उजाला के क्लस्टर हेड अनिल शर्मा द्वारा राज्यपाल को बुके भेंट किया गया।

राजभवन कर्मियों में दिखा उत्साह
अमर उजाला देहरादून माय सिटी एप लांच के दौरान राजभवन कर्मियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। अपने हैंडसेट से इस एप को डाउनलोड करने के लिए राजभवन कर्मी उत्सुक नजर आए।

राज्यपाल को भी भाया माई सिटी एप 
राज्यपाल डा. केके पॉल को अमर उजाला देहरादून माय सिटी एप पसंद आया। उन्होंने इस एप के बारे में कुछ सवाल भी पूछे। एप के कंटेंट्स की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें