उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की मेरिट लिस्ट में टॉप तीन स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को राजभवन सभागार में सम्मान किया गया।
मेधावी छात्र छात्राओं को राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सम्मानित किया। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा की मेरिट लिस्ट में टॉप तीन में रहने वालों को दिया गया गवर्नर अवॉर्ड दिए गए। इंटरमीडिएट में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के तीन-तीन छात्रों और छात्राओं को सम्मानित किया गया।
पहली बार संस्कृत शिक्षा के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को 7000 रुपये, दूसरे स्थान पर 5000 और तीसरे स्थान पर 3000 रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देने वाले पहले तीन स्कूलों को क्रमशः 50,000, 30,000 और 20,000 रुपये की नगद धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।