फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड एक्सक्लूसिव: 500 करोड़ रुपये बाजार से उठाएगी सरकार, आरबीआई की नीलामी में लेगी हिस्सा 

Mon, 14 Sep 2020 12:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आरबीआई की ओर से 15 सितंबर को हो रही नीलामी में लेगी हिस्सा 
  • उत्तराखंड सहित 13 राज्य शामिल हो रहे हैं नीलामी में
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार ने अब बाजार से 500 करोड़ रुपये उठाने की तैयारी भी कर रही है। प्रदेश सरकार गर्वनमेंट सिक्योरिटी या बांड के जरिये यह पैसा उठाएगी। रिजर्व बैंक की ओर से 15 सितंबर को इसके लिए नीलामी होगी। इस नीलामी में उत्तराखंड सहित 13 राज्य शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


कोविड संक्रमण के दौर में प्रदेश सरकार की बाजार पर निर्भरता बनी हुई है। जीएसटी प्रतिपूर्ति पर अभी तक स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है, हालांकि राज्य सरकार केंद्र के पहले विकल्प पर स्वीकृति दे चुकी है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने अगस्त माह में बाजार से 500 करोड़ रुपये भी उठाए थे। इस हिसाब से राज्य अब तक करीब 1600 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुका है। 

अब राज्य सरकार ने 500 करोड़ रुपये और बाजार से उठाना तय किया है। भारतीय रिजर्व बैंक को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। आरबीआई भी 15 सितंबर को इसकी नीलामी की तैयारी कर रहा है। इस नीलामी में उत्तराखंड सहित 13 राज्य शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


इससे राज्य 12500 करोड़ रुपये बाजार से उठाएंगे। प्रदेश सरकार यह कर्ज दस साल के लिए ले रही है। यह कर्ज भी सरकारी सिक्योरिटी के रूप में है। इससे पहले प्रदेश सरकार ने एसडीएल या स्टेट गर्वनमेंट लोन के रूप में बाजार से 500 करोड़ रुपये उठाए थे। इन सब को मिलाकर देखा जाए तो सरकार पर करीब अब 2100 करोड़ का बोझ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें