फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Sun, 07 Jan 2024 02:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

बाल विकास मंत्री ने कैंप कार्यालय में विभाग की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को ऋण आधारित न करते हुए सब्सिडी आधारित बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
रेखा आर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार परियोजना लागत पर 75 प्रतिशत सब्सिडी देगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रस्ताव को अगली कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। शनिवार को बाल विकास मंत्री ने कैंप कार्यालय में विभाग की बैठक में कहा, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को ऋण आधारित न करते हुए सब्सिडी आधारित बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


स्वरोजगार से जोड़ने की सीएम ने की थी घोषणा
इससे एकल महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। एकल महिला में अविवाहित, निराश्रित, तलाकशुदा, एसिड अटैक या परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं। मंत्री ने कहा, इन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की थी। इसके लिए विभाग ने 75 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने की तैयारी की है।

बैठक में नंदा गौरा योजना, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण, खाली पदों के लिए विज्ञप्ति जारी करने सहित कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि नंदा गौरा योजना के आवेदन को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए, ताकि इस योजना से संबंधित कोई भी बालिका लाभ से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहले राम के काम फिर यूसीसी का इंतजाम...देवभूमि के वातावरण को राम मय बनाने के लिए ऐसी है तैयारी

स्वरोजगार संबंधित प्रस्ताव किया जा रहा तैयार

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एकल महिलाओं को किस-किस तरह के स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है, इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें