बताना होगा किन दस्तावेजों के कारण आवेदन रद्द हुए
बैंकों ने आवेदन रद्द होने का मुख्य कारण आवेदनकर्ताओं द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत न करना बताया। बैठक में कहा गया कि बैंकों को कारण स्पष्ट करना चाहिए कि किन कारणों से आवेदन रद्द हो रहे हैं। ये कारण स्पष्ट होने चाहिए। बैंकों को दिए जाने वाले इन दस्तावेजों की सूची जिला स्तरीय चयन समिति को पहले उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
ऋण आवेदन पत्रों की समय-सीमा तय हो
बैठक में कहा गया कि बैंक जिन आवेदन पत्रों को रद्द कर देते हैं उनकी समय-सीमा निश्चित होनी चाहिए। बैंकों को ऋण स्वीकृति प्रक्रिया का फुल टर्म अराउंड टाइम(टीएटी) पर होनी चाहिए।
जो ऋण के इच्छुक नहीं, उन्हें वंचित कर दिया जाए
बैठक में उन आवेदन पत्रों के बारे में चर्चा हुई जिन्हें इसलिए रद्द किया गया कि आवेदनकर्ता ऋण प्पा्त करने की इच्छुक नहीं थे। ऐसे मामले में सचिव वित्त का मानना था कि ऋण लेने से मना करने वाले ऐसे आवेदनकर्ताओं को सरकार से प्रायोजदित अनुदान युक्त ऋण योजनाओं से एक या दो वर्ष तक ऋण आवेदन करने से वंचित कर दिया जाए। इस संबंध में पर्यटन व उद्योग विभाग से रिपोर्ट मांगी गई।