फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परिवहन निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्ती, सरकार ने छह महीने के लिए बढ़ाई एस्मा, आदेश जारी

Thu, 04 Jan 2024 03:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: आगामी छह माह तक परिवहन निगम की सेवाओं को अत्यावश्यक सेवाएं मानते हुए यहां हड़ताल पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार ने परिवहन निगम में छह माह तक एस्मा बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। परिवहन निगम में पहले से ही उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (उत्तराखंड में यथाप्रवृत्त) (एस्मा) लागू हो। इसकी अवधि अब खत्म हो रही थी।

विज्ञापन


लिहाजा, शासन ने एस्मा की अवधि आगामी छह माह के लिए बढ़ा दी है। सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी के मुताबिक, आगामी छह माह तक परिवहन निगम की सेवाओं को अत्यावश्यक सेवाएं मानते हुए यहां हड़ताल पर प्रतिबंध जारी रहेगा। गौरतलब है कि हाल ही में मोटर दुर्घटना संबंधी कानून के विरोध में दो दिन तक रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ था।

Uttarakhand: लोस चुनाव की रणनीति के लिए भाजपा ने विस्तारकों को मोर्चे पर उतारा, हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें