भगवान राम का उत्तराखंड से जुड़ाव
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पुस्तक में भगवान राम का उत्तराखंड से जुड़ाव भी पढ़ने को मिलेगा। पुस्तक में गढ़वाल से कुमाऊं तक राम मंदिर और उनकी पूजा शैली की जानकारी दी गई है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के सितोंस्यू में माता सीता का मंदिर है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, यहां सीता माता ने भू समाधि ली थी।
राज्य की इन विभूतियों को पढ़ेंगे छात्र
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पुस्तक में छात्र राज्य की विभूतियों कालीकुमाऊं के क्रांतिकारी कालू मेहरा, वीरभड़ माधो सिंह भंडारी, पुरिया नैथानी, वीर केसरीचंद, सोबन सिंह जीना, मुंशी हरि प्रसाद टम्टा, खुशीराम आर्य, राज्य आंदोलनकारी हंसा धनाई व बेलमति चौहान, नागेंद्र सकलानी व मोली भरदारी, कारगिल शहीद मेजर राजेश अधिकारी, मेजर विवेक गुप्ता, अशोक चंद्र विजेता गजेंद्र सिंह बिष्ट, विपिन त्रिपाठी, रानी कर्णावती, टिनचरी माई, बद्रीदत्त पांडे, गिरीश तिवारी गिर्दा, गंगोत्री गर्ब्याल , महादानी जसोली सोकियाण, महाकवि चंद्रकुंवर बतर्वाल, कबूतरी देवी आदि।
ये भी पढ़ें...काम की बात: देशभर में एक जुलाई से लागू होंगे ये तीन नए कानून, उत्तराखंड राज्य की पूरी तैयारी
एससीईआरटी की ओर से कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तक तैयार करने के बाद अब कक्षा नौ और 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तक तैयार की जाएगी। -वंदना गर्ब्याल , निदेशक एससीईआरटी