पूर्व में भी अध्यक्ष पद से हटाया था
शासन ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पूर्व में भी अध्यक्ष पद से हटाया था, लेकिन इसके खिलाफ वह हाईकोर्ट से स्टे ले आई थीं। अब शासन की ओर से एक बार फिर उन्हें पद से हटा दिया गया है।
इस प्रकरण में कोई वित्तीय हानि नहीं हुई, जानबूझकर बदले की भावना से यह कार्रवाई की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मेरे पति राजेंद्र भंडारी से विधानसभा चुनाव हारे हैं। इसलिए सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।
- रजनी भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली