रुड़की प्रेस में चपरासी-बाबू के 16 पद खाली
राजकीय प्रिंटिंग प्रेस रुड़की के अपर निदेशक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया, वैसे तो तकनीकी कर्मचारियों के 300 पद सृजित हैं, पर अब केवल 11 ही बचे हैं। बाकी सभी पद खाली हैं। इसी प्रकार चपरासी-बाबू के 56 में से 16 पद खाली हैं। ऐसे में लाखों की संख्या में मतपत्र कैसे छापे जा सकते हैं। बताया, पूर्व में भर्ती का अधियाचन भेजा गया था, लेकिन वह अटक गया था। अब उद्योग विभाग में उनका मर्जर करने के साथ ढांचे का पुनर्गठन हो रहा, जिससे पद घटकर 216 हो जाएंगे।
क्या काम करती है सरकारी प्रिंटिंग प्रेस
सभी अधिसूचनाओं का प्रकाशन, कई विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन का प्रकाशन, मतपत्र प्रकाशन, परीक्षाओं के प्रश्नपत्र प्रकाशन, सरकारी सभी दस्तावेज का प्रकाशन आदि।