फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए नगर निगम बनाने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार

Thu, 15 Dec 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : Self
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले सरकार नैनीताल, ऋषिकेश, श्रीनगर और मसूरी नगर पालिका को नगर निगम बनाने की तैयारी में है। मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा तो र्हुई लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। गौरतलब है कि चारों में से एक भी पालिका आबादी के मानक पूरा नहीं करती है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में नए नगर निगमों के गठन की शुरुआत मौजूदा सरकार में ही हुई। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपने कार्यकाल के दौरान हरिद्वार, हल्द्वानी, रूड़की, काशीपुर और रुद्रपुर नगर पालिका को नगर निगम बनाया था। नए नगर निगम बनाये जाने का फैसला तब स्थानीय निकाय के चुनाव से एन पहले लिया गया था।

वर्तमान में छह नगर निगम हैं। बुधवार को कैबिनेट बैठक में नए नगर निगमों के संबंध में प्रस्ताव लाया गया। इस पर चर्चा भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। सूत्रों की मानें तो आनन-फानन में लाए गए प्रस्ताव में आवश्यक विभागीय एवं विधि परामर्श भी नहीं लिया गया था। अब कैबिनेट की अगली बैठक में इस प्रस्ताव को दोबारा से लाया जा सकता है। इस दौरान प्रस्ताव के संबंध में वित्त एवं कार्मिक से परामर्श मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के लिए जनसंख्या का मानक
मैदान- एक लाख
पर्वतीय- नब्बे हजार

नगर पालिकाओं की वर्तमान आबादी
नैनीताल- 38630
ऋषिकेश-56117
श्रीनगर- 19861
मसूरी-26075

चार नए निगम बनाने का प्रस्ताव है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
- डीएस गर्ब्याल, सचिव, शहरी विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें