फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आकस्मिक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार अलर्ट, आपातकालीन केंद्र में 24 घंटे ड्यूटी देंगे अफसर

Thu, 08 May 2025 10:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एसओईसी में छह से दो बजे, दो बजे से रात दस और रात दस से सुबह छह बजे तक अधिकारी ड़्यूटी पर रहेंगे। इसमें अधिकारियों की ड्यूटी के दिन और समय का उल्लेख भी किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान में बन रही आकस्मिक परिस्थितियों व आपदा के मद्देनजर संभावित स्थितियों की निगरानी के लिए 32 अपर सचिव व वरिष्ठ अधिकारी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसओईसी) में 24 घंटे रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी देंगे। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


सचिव विनोद कुमार सुमन के जारी आदेश में कहा गया है कि एसओईसी में छह से दो बजे, दो बजे से रात दस और रात दस से सुबह छह बजे तक अधिकारी ड़्यूटी पर रहेंगे। इसमें अधिकारियों की ड्यूटी के दिन और समय का उल्लेख भी किया गया है।

Operation Sindoor: उत्तराखंड में हाई अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी कड़ी, पैरामिलिट्री फोर्स भी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी ड्यूटी लगाई है, उसमें अपर सचिव आनंद स्वरूप, देव कृष्ण तिवारी, राजेंद्र कुमार, विनीत कुमार, डॉ आनंद श्रीवास्तव, मनुज गोयल, गौरव कुमार, अनुराधा पाल, वरुण चौधरी, प्रशांत कुमार आर्य, रुचि मोहन रयाल, प्रकाश चंद्र हैं। अपर सचिव सीएस धर्मशक्तू, रवनीत चीमा, वीर सिंह बुदियाल, प्रदीप सिंह रावत, अपूर्वा पांडेय, अतर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर सचिव मदन मोहन सेमवाल, निधि यादव, सुरेश चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह, गरिमा रौंकली, कविंद्र सिंह, महावीर सिंह चौहान, मायावती ढकरियाल, प्रदीप जोशी, श्याम सिंह चौहान, डॉ. पूजा और जितेंद्र सोनकर की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें