फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सोमवार को अफसर नहीं करेंगे बैठक, जनता से मिलेंगे, एक दिन के लिए सचिवालय का प्रवेश पास बनाना भी आसान

Mon, 11 Jul 2022 06:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिवालय प्रशासन विभाग ने अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर सोमवार को बैठक नहीं किए जाने के निर्देश दिए। इस दिन अधिकारी आम जन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड राज्य सचिवालय में अधिकारी अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर सोमवार को कोई बैठक नहीं करेंगे। इस दिन वे सिर्फ जन प्रतिनिधियों व आम जन से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस एक दिन के लिए सचिवालय का प्रवेश पास बनाना भी कुछ आसान होगा। अपर मुख्य सचिव (सचिवालय प्रशासन) राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस व्यवस्था की घोषणा काफी पहले कर चुके थे। कुछ एक अधिकारियों ने सोमवार को आगंतुकों की समस्याओं को सुनना भी शुरू कर दिया। लेकिन इस संबंध में आदेश जारी नहीं हो पाए। जिस कारण यह व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो सकी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अब आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में सभी आलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर सोमवार को कोई बैठक नहीं होगी। इस दिन अधिकारी आम जन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के लिए सुलभ रहेंगे।

ये भी पढ़ें...बदरीनाथ में मिली काई की दुर्लभ प्रजाति: बायोडीजल का बन सकती है विकल्प, गुजरात सहित दो देशों में ही है पाई गई

इसके अलावा सचिवालय में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों के निजी स्टॉफ की आगंतुक पर्ची के आधार पर भी जारी हो सकेंगे। इसके लिए आगंतुक को पहचान पत्र दिखाना होगा। यह पहचान पत्र उसका आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक हो सकता है, जिसके आधार पर उन्हें प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे। यह व्यवस्था केवल सोमवार को ही मान्य होगी। अन्य दिनों में पूर्व की व्यवस्था लागू होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें