कब्जे की सूचना पर पहुंचेगी टीम
इन्वेंट्री का काम पूरा होने के बाद अगर किसी भी सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा होगा तो सॉफ्टवेयर की मदद से उसकी जानकारी मिलेगी। जहां भी जानकारी मिलेगी, वहां उस विभाग की टीम को तत्काल भेजा जाएगा। यह टीम अवैध कब्जे को मुक्त कराने के बाद सीधे उसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से जानकारी अपडेट करेगी। इससे अवैध कब्जों और उनके हटाने की प्रक्रिया पर भी बारीक नजर रखी जा सकेगी।
विभागों के स्तर से इन्वेंट्री बनाने का काम चल रहा है। यूसैक के माध्यम से जमीनों की सेटेलाइज इमेजिंग शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका सॉफ्टवेयर भी तैयार हो जाएगा जो कि जमीनों पर होने वाले अतिक्रमण की जानकारी देगा।
- नितिका खंडेलवाल, निदेशक, आईटीडीए व यूसैक