फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश के 58 थानों को कोतवाली बनाने का आदेश जारी, पदोन्नति की तैयारियां भी हुई शुरू

Fri, 25 Apr 2025 12:55 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

58 थानों को कोतवाली बनाने का आदेश शासन ने जारी किया है। अब प्रदेश में कुल 166 में से 112 थाने इंस्पेक्टर स्तर के हैं।

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 58 थानों कोतवाली बनाने संबंधी आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं। अब इन थानों में इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी प्रभारी बनेगा। इसके साथ ही प्रदेश में एसएचओ स्तर यानि कोतवालियां कुल 112 हो गई हैं। इन थानों में राजधानी के भी सात थाने शामिल हैं।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय की ओर से पिछले साल फरवरी में थानों को उच्चीकृत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर गहन विचार विमर्श के बाद इसे कैबिनेट में लाया गया। इससे पहले खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी अध्यक्षता में गृह और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। पिछले दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी भी मिल गई।

पुलिस की ओर से इन थानों के उच्चीकरण करने के लिए चारधाम यात्रा, कानून व्यवस्था, अपराध और धरना प्रदर्शन का हवाला दिया था। अब बृहस्पतिवार को शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही अब इन नए इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे प्रदेश के कई उन दरोगाओं को लाभ होगा जो लंबे समय से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये थाने बने कोतवाली

जनपद देहरादून - नेहरू कॉलोनी, रायपुर, राजपुर, रायवाला, सहसपुर, कालसी, प्रेमनगर, चकराता

जनपद हरिद्वार - श्यामपुर, कनखल, पथरी, बहादराबाद, भगवानपुर, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर, सिडकुल

जनपद उत्तरकाशी - उत्तरकाशी कोतवाली, धरासू, बड़कोट, हर्षिल

जनपद टिहरी - चम्बा, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग, घनसाली, कैम्पटी

जनपद चमोली - गोपेश्वर, गोविंदघाट, गैरसैंण

जनपद रुद्रप्रयाग - उखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्तमुनि

जनपद पौड़ी - श्रीनगर (महिला थाना), लक्ष्मणझूला

जनपद नैनीताल - काठगोदाम, कालाढूंगी, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, मुखानी, वनभूलपूरा

ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib: घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ के बीच जवानों ने बनाया रास्ता, पसरे 20 फीट ऊंचे हिमखंड, तसवीरें

जनपद उधमसिंहनगर - कुंडा, गदरपुर, पंतनगर, नानकमत्ता, ट्रांजिट कैम्प, आईटीआई

जनपद अल्मोड़ा - द्वाराहाट, सोमेश्वर, चौखुटिया, महिला थाना

जनपद बागेश्वर - बैजनाथ, कौसानी

जनपद पिथौरागढ़ - बेरीनाग, झूलाघाट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट

जनपद चंपावत - टनकपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें