उत्तराखंड सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों को लैपटॉप वितरण योजना को वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
पढ़ें, देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात
यह लैपटॉप इंजीनियरिंग व मेडिकल के छात्रों को दिए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की इस योजना में एक करोड़ रुपए अनुसूचित जनजाति के लिए और चार करोड़ रुपए अनुसूचित जाति के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
पढ़ें, सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक
लैपटॉप के लिए दी गई राशि अन्य किसी मद में खर्च नहीं की जा सकेगी। गौरतलब है कि सरकार ने गत वर्ष एससी/एसटी के छात्रों को लैपटॉप देने का फैसला किया था।