फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के फैसले से किसानों की बल्ले-बल्ले, गेहूं पर 20 रुपये प्रति कुंतल बोनस का तोहफा

Wed, 06 Mar 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
money
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से तय गेहूं के न्यूनतम खरीद मूल्य (एमएसपी) 1840 रुपये प्रति कुंतल पर उत्तराखंड सरकार 20 रुपये प्रति कुंतल बोनस देगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को गेहूं खरीद तैयारियों की समीक्षा के दौरान इस बारे में निर्देश दिए। इससे राज्य के हजारों किसानों को लाभ पहुंचेगा। वहीं, सरकार के इस निर्णय को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अफसरों से गेहूं की भंडारण क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिए। इसके साथ ही खरीदे जाने वाले गेहूं का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की भी बात कही।

विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि गेहूं के भंडारण की क्षमता बढ़ाने के लिए एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे। किसानों से खरीदे जाने वाले गेहूं का भुगतान ऑनलाइन किसानों के खाते में किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि इस बार दो लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में सचिव डी.सैंथिल पांडियन और प्रभारी सचिव सुशील कुमार के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें