केंद्र सरकार की ओर से तय गेहूं के न्यूनतम खरीद मूल्य (एमएसपी) 1840 रुपये प्रति कुंतल पर उत्तराखंड सरकार 20 रुपये प्रति कुंतल बोनस देगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को गेहूं खरीद तैयारियों की समीक्षा के दौरान इस बारे में निर्देश दिए। इससे राज्य के हजारों किसानों को लाभ पहुंचेगा। वहीं, सरकार के इस निर्णय को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अफसरों से गेहूं की भंडारण क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिए। इसके साथ ही खरीदे जाने वाले गेहूं का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की भी बात कही।