फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सड़कों पर झाड़ू लगा रही उत्तराखंड सरकार, CM सहित सभी मंत्री ले रहे हिस्सा

Mon, 20 Mar 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
prakash pant in clean campaign - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार सोमवार को सफाई के मोर्चे पर डटी रही। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी कैबिनेट के सभी सहयोगियों ने अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


उत्तराखंड में प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत मुहिम को आगे बढ़ाने से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर पूजन किया। मां गंगा के पूजन के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरकी पैड़ी में सफाई की। इस क्रम में हरक सिंह रावत की अगुवाई में ऋषिकेश में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं नई सरकार के मंत्री प्रकाश पंत ने डोईवाला में अभियान के तहत नालियों की सफाई की।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की अगुवाई में भाजपाइयों ने रुड़की के आदर्शनगर में सफाई अभियान चलाया। मं‌त्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी सरकार की शुरूआत स्वच्छता अभियान से की थी। इसलिए उत्तराखंड में भाजपा सरकार की शुरूआत भी स्वच्छता अभियान से की जा रही है।
विज्ञापन


विकासनगर पालिका क्षेत्र में राज्यमंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। बाबूगढ़ चुंगी से यह अभियान शुरू हुआ। जिसमें विकासनगर से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी हिस्सा लिया। राज्यमंत्री रेखा आर्य ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिखाई। अभियान में विकासनगर के साथ ही सहसपुर विधान सभा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे। रेखा आर्य ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे

rekha arya in clean campaign - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट सहयोगी मदन कौशिक के साथ हरिद्वार में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी मंत्रियों को अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी दी गई।

त्रिवेंद्र सरकार ने पहली कैबिनेट में यह फैसला किया था कि 20 मार्च को एक घंटे का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। संकल्प प्रकट किया गया था कि प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

इस क्रम में सोमवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सतपुली, प्रकाश पंत डोईवाला, डा. हरक सिंह रावत स्वर्गाश्रम, यशपाल आर्य रुड़की, अरविंद पांडे कोटद्वार और सुबोध उनियाल ऋषिकेश में स्वच्छता अभियान चलाया।

राज्यमंत्री रेखा आर्य को विकासनगर और डा. धन सिंह रावत को मसूरी में इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई। चूंकि सरकार के मंत्रियों को सोमवार को देहरादून में रहना है, इसलिए उन्हें निकटवर्ती इलाकों में इस कार्यक्रम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें