पीसीएस अधिकारियों में महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम निधि यादव का तबादला अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड पर किया है। सचिव एमडीडीए और अतिरिक्त प्रभार सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी सुंदर लाल सेमवाल से स्टाफ अफसर अध्यक्ष राजस्व परिषद का चार्ज हटा दिया है। अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव एमडीडीए मीनाक्षी पेटवाल से प्रभारी उप राजस्व आयुक्त राजस्व परिषद का चार्ज हटाकर सचिव एमडीडीए का चार्ज और स्टाफ अफसर, अध्यक्ष राजस्व परिषद का चार्ज दिया गया है।
महाप्रबंधक चीनी मिल बाजपुर प्रशांत कुमार आर्य का तबादला निदेशक कर्मचारी बीमा योजना देहरादून के पद पर किया है। निदेशक दुग्ध विकास प्रकाश चंद को महाप्रबंधक चीनी मिल बाजपुर स्थानांतरित किया है। निदेशक सेवायोजन जीवन सिंह नगन्याल को निदेशक दुग्ध विकास का अतिरिक्त चार्ज दिया है। श्रमायुक्त हल्द्वानी आनंद श्रीवास्तव से निदेशक कर्मचारी बीमा योजना का चार्ज हटा लिया गया है। डिप्टी कलेक्टर देहरादून कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर चमोली के पद पर स्थानांतरित किया है।
डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार रविंद्र सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौडी, उप मेलाधिकारी हरिद्वार गोपाल सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय कमलेश मेहता को सचिव सफाई कर्मचारी आयोग का अतिरिक्त प्रभार, डिप्टी कलेक्टर नैनीताल हरगिरी को महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम, डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी देवेंद्र सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी, डिप्टी कलेक्टर देहरादून अवधेश कुमार को महाप्रबंधक जीएमवीएन, डिप्टी कलेक्टर टिहरी फिंचाराम को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी टिहरी का अतिरिक्त प्रभार और डिप्टी कलेक्टर चमोली देवानंद को प्रभारी उप राजस्व आयुक्त राजस्व परिषद देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है।