मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर नेपाल से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सरकार सतर्क है। नेपाल से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात हैं।
सोमवार को सीएम ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर मुझे जानकारी मिली कि नेपाल में कोरोना वायरस का एक मरीज पाया गया है। इस पर सचिव स्वास्थ्य से जानकारी ली गई है। सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से भी इस मामले में बात की।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गृह मंत्रालय के बिना राज्य सरकार सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। गृह मंत्रालय से संपर्क कर तत्काल सीमाओं पर सतर्क कर दिया गया है। सीमा पर नेपाल से आने वाले यात्रियों की गहन स्क्रीनिंग की जा रही है।