फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शासन ने मांगी प्राइवेट नंबर प्लेट पर चल रही टैक्सी की जानकारी, आरटीओ ने भी शुरू किया अभियान

Thu, 13 Oct 2022 04:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बता दें कि सचिवालय में अफसर जो कारें इस्तेमाल कर रहे हैं, उनमें पीली नंबर प्लेट के बजाए सफेद प्लेट चल रही है। कहा जा रहा है कि कुछ अधिकारियों को यह गवारा नहीं है कि वह टैक्सी में बैठकर जाएं।
विज्ञापन
सचिवालय में खड़ी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टैक्सी में पीली के बजाय सफेद नंबर प्लेट के मामले में शासन ने जानकारी मांगी है। राज्य संपत्ति विभाग ने टैक्सी सेवा में लगी सभी कारों की डिटेल सेवा प्रदाता से मांगी है। यह भी देखा जा रहा है कि इन वाहनों का टैक्स भी समय से जमा हो रहा है या नहीं।

विज्ञापन


Amar Ujala Exclusive: टैक्सी में बैठने में घटती है अफसरों की शान, बदल दी पीली पट्टी की पहचान, पढ़ें पूरी खबर

दरअसल, सचिवालय में अफसर जो कारें इस्तेमाल कर रहे हैं, उनमें पीली नंबर प्लेट के बजाए सफेद प्लेट चल रही है। कहा जा रहा है कि कुछ अधिकारियों को यह गवारा नहीं है कि वह टैक्सी में बैठकर जाएं। लिहाजा, गुपचुप तरीके से इनकी प्लेट बदल दी गई है। यह टैक्सियां टीबी-1, टीबी-2 नंबर वाली हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला ने बुधवार के अंक में यह मुद्दा उठाया तो राज्य संपत्ति विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। अपर सचिव राज्य संपत्ति प्रताप शाह ने सभी टैक्सी की जानकारी सेवा प्रदाता से मांगी है। उन्होंने यह जानकारी भी मांगी है कि इन टैक्सियों का टैक्स जमा है या नहीं। आखिरी टैक्स कब जमा हुआ था। अमर उजाला से बातचीत में प्रताप शाह पहले ही कह चुके हैं कि अगर कोई टैक्सी है तो वह पीली नंबर प्लेट में ही चलेगी। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ही संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

आरटीओ ने शुरू किया अभियान

शहर में गलत नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर चलाई जा रही टैक्सियों पर आरटीओ देहरादून प्रवर्तन के स्तर से कार्रवाई की जा सकती है। बुधवार को आरटीओ प्रवर्तन सुनील कुमार के निर्देशों पर शहर में अभियान चलाया गया। शहर में चल रही ऐसी टैक्सियों का चालान किया गया। हालांकि सचिवालय के बाहर अभियान नहीं चल पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें