फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड गुजरात से सस्ती बिजली देने वाला प्रदेश : सीएम

Wed, 28 Dec 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कांग्रेस की सतत संकल्प विकास यात्रा के तहत सीएम हरीश रावत बुधवार को कर्णप्रयाग पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश के उन तीन राज्यों में शामिल है जो अपनी जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन


यहां तक कि प्रदेश मोदी के मॉडल स्टेट गुजरात से भी सस्ती बिजली प्रदेशवासियों को दे रहा है। यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कर्णभूमि कला मंच के कलाकारों ने दुर्गा भवानी..., नंदा जागर सहित कई लोकगीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं।

यहां आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले तीन सालों में प्रदेश में गरीबी रेखा के नीचे कोई भी परिवार नहीं होगा। पांच सालों में हर हाथ को काम देने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ने गौचर को उपतहसील का दर्जा देने की बात कहते हुए डीएम को जल्द प्रस्ताव भेजने की बात कही।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार 30 हजार महिलाओं को महिला बकरी पालन योजना से लाभान्वित करने जा रही है। कंडाली से बनने वाले उत्पादों को देश और विदेशों में बेचने के लिए विभाग को ढाई करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस मौके पर विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, रुद्रप्रयाग के अंकुर रौथाण, गौचर नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश नेगी और भुवन नौटियाल आदि शामिल थे। 

पाठ्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊंनी बोली शामिल करने पर होगा विचार
सीएम हरीश रावत ने गौचर पहुंचकर यहां गढ़वाली बोली भाषा संस्थान का उद्घाटन किया। सीएम ने गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली भाषा को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के साथ ही लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जगह देने की बात कही। सीएम ने कहा कि प्रचलन के अभाव में दुनिया से कई बोलियां और भाषाएं विलुप्त हो चुकी हैं।

यह संस्थान प्रदेश की पहचान को आगे बढ़ाने का काम करेगा। सीएम ने बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों से संस्थान के कार्यक्षेत्र विस्तारीकरण पर राय भी मांगी। इस अवसर पर सुनील पंवार, विजयवर्द्धन लिंगवाल, राकेश शैली, इंदु पंवार, भूपेंद्र सिंह रावत, दलवीर सिंह, विजय प्रसाद, रमेश सिदोला और राजेश्वरी नेगी आदि मौजूद थे। 

विद्युत सबस्टेशन का लोकार्पण
सीएम ने आदिबदरी में नवनिर्मित 33 केवी विद्युत सबस्टेशन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जीआईसी बरतोली, हाईस्कूल सोनला में पदों का सृजन के साथ ही जनता इंटर कालेज कांडा-मैखुरा, जूनियर हाईस्कूल झिरकोटी, कालूसैंण, खेती, पज्याणा और पयां को राज्य सरकार की ओर से अनुदान सूची में शामिल करने पर इन विद्यालयों का उद्घाटन भी किया गया।

सीएम को दिए ज्ञापन
ग्रामीणों ने सीएम हरीश रावत को कोटी-घतौड़ा, लंगासू-उत्तरों-चमाली-स्वर्का के निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का ज्ञापन दिया। ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, राकेश कोटियाल, स्वर्का की प्रधान किरन आदि ने कहा कि डेढ़ दशक से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे हैं इसके बावजूद सड़कों की वन अधिनियम से स्वीकृति नहीं मिल पा रही है।

सीएम को नारायणबगड़ के ठेकेदार संघ सिंचाई विभाग पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों में मनमाने ढंग से कार्य वितरण करने का ज्ञापन भी सौंपा। वहीं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस संगठन ने ऊधमसिंहनगर, रुड़की और काशीपुर में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को वापस लेने का ज्ञापन सौंपा। कोटी-घतौड़ा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाने का ज्ञापन सीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें