विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के अर्थशास्त्र प्रवक्ता नीरज कुमार वर्मा को यूके वर्ल्ड रिकॉर्ड के माध्यम से नैनीताल में आयोजित समारोह में उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कलूरा ने बताया उन्हें यह पुरस्कार पिछले 20 वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले और शिक्षण में विशेष रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद देने और नि:शुल्क अतिरिक्त शिक्षण दिए जाने के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने शिक्षक के सम्मान को विद्यालय के लिए गौरव वाला बताया। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक विनीत शर्मा, संजय जैन आदि ने भी उनके प्रयासों की सराहना की। संवाद