देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट के सहयोग से बाल विवाह की रोकथाम के लिए संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा, जिसका उद्देश्य दूरस्थ, ग्रामीण एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध समयबद्ध प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कहा कि यह अभियान आठ मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न गांवों, शहरी बस्तियों, स्कूलों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, संवाद सत्र, शपथ कार्यक्रम, परामर्श शिविर और जनसंवाद जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, समर्पण सोसाइटी के अध्यक्ष विपिन पंवार आदि मौजूद थे। ब्यूरो