फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: प्रदेश का चौथा रेशम दून सिल्क आउटलेट शुरू, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को भ्रमण पर भेजेगी सरकार

Thu, 08 Sep 2022 04:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रेशम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच किसानों का चयन कर उन्हें पांच राज्यों कर्नाटक, उड़ीसा, केरल, महाराष्ट्र और असम के अध्ययन भ्रमण पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मौजूदा वक्त मार्केटिंग और ब्रांडिंग का है।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर स्थित सिल्क पार्क में रेशम फेडरेशन की ओर से संचालित दून सिल्क रेशम के चौथे आउटलेट की शुरुआत कृषि मंत्री गणेश जोशी और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज रेशम फेडरेशन की ओर से छह से सात हजार किसानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार से जोड़ा गया है।

विज्ञापन


भविष्य में रेशम फेडरेशन के माध्यम से 25 हजार किसानों को जोड़ा जाएगा। रेशम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच किसानों का चयन कर उन्हें पांच राज्यों कर्नाटक, उड़ीसा, केरल, महाराष्ट्र और असम के अध्ययन भ्रमण पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मौजूदा वक्त मार्केटिंग और ब्रांडिंग का है।

यदि आप अच्छी मार्केटिंग और ब्रांडिंग करते हैं तो आपका उत्पाद भी अधिक लोगों तक पहुंचता है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फेडरेशन की ओर से जितने भी आउटलेट खोले जा रहे हैं, उनके लिए अच्छी जगह का चयन किया जाए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दून सिल्क  उत्तराखंड का ब्रांड बनेगा
रेशम फेडरेशन अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने बताया कि शीघ्र ही छह नए आउटलेट और खोले जाएंगे। प्रबंध निदेशक आनंद एडी शुक्ल ने कहा कि दून सिल्क भविष्य में सिल्क के क्षेत्र में उत्तराखंड का ब्रांड बनेगा। साथ ही यहां बने रेशम उत्पादों को देशभर में पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक कैंट सविता कपूर ने की। इस अवसर पर विधायक सल्ट महेश जीना, निबंधक सहकारिता आलोक पांडे, उपाध्यक्ष रेशम फेडरेशन विक्रम सिंह बिष्ट, धर्मवीर सिंह तोमर, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे। 

ये भी पढ़ें...Pakhro Tiger Safari Case:  विजिलेंस की जांच से वन मुख्यालय में हलचल, आईएफस अफसरों से लगातार पूछताछ जारी

57 करोड़ के घाटे में चल रहा रेशम फेडरेशन एक करोड़ के मुनाफे में आया
सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व को-ऑपरेटिव बैंक 57 करोड़ के घाटे में थे और सहकारी समितियां 300 करोड़ के घाटे में चल रही थीं, लेकिन बीते पांच वर्षों में कॉपरेटिव बैंक 156 करोड़ के मुनाफे में आ चुके हैं। उत्तराखंड की 670 एमपैक्स में से 90 फीसदी समितियां वर्तमान में लाभ में चल रही हैं। घाटे में चल रहा रेशम फेडरेशन भी वर्तमान में एक करोड़ के मुनाफे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें