फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: स्थापना दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र ने प्रदेशवासियों को दी सौगात, पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे

Thu, 09 Nov 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की 17वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री रावत ने उन्हें खास सौगात भी दी। उन्होंने इस मौके पर कई घोषणाएं की। जानिए क्या दिया उन्होंने...
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2022 तक देश के प्रत्येक नागरिक को आवास और भोजन उपलब्ध कराने के फैसले को राज्य में धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

राज्य के 2.5 लाख रुपये सालाना आमदनी वालों लोगों को सरकार गैस का कनेक्शन मुफ्त देगी। इसके लिए उज्जवला योजना से वंचित पात्र लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का आदेश जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट को खेल रत्न पुरस्कार

इस दौरान उन्होंने वर्ष 2016-17 के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए। खेल रत्न पुरस्कार प्रसिद्ध महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार उनके कोच लियाकल अली को प्रदान किया गया।

एकता बिष्ट की अनुपस्थिति में उनके माता-पिता ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इसी कार्यक्रम में सीएम ने इको टास्क फार्स के शहीदों की पत्नियों को भी सम्मानित किया। सूचना भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क  विभाग की विकास पुस्तिका ‘संकल्प से सिद्धि तक’ का विमोचन किया।

इसके अलावा सहकारिता विभाग द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना का देहरादून में शुभारंभ करते हुए किसानों को स्वीकृत ऋण के चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विनोद चन्द रमोला को उनके दायित्वों के कुशल निर्वहन के लिए उनके विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

ड गवर्नेंस और जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन पर फोकस

कार्यक्रम में मौजूद सूचना महानिदेशक डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि संकल्प से सिद्धि तक विकास पुस्तिका का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाना है।

विकास पुस्तिका की मुख्य थीम गुड गवर्नेंस और जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन पर फोकस की गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अरविंद पाण्डेय, डॉ. धन सिंह रावत सहित गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें