अमर उजाला की ओर से आज राजधानी के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड उदय का जश्न मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 18 फीट का केक काटकर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत करेंगे।
इस मौके पर बॉलीवुड गायक कैलाश खेर, सोनिया आनंद, नेहा खंकरियाल, वसीम खान समेत कई अन्य बॉलीवुड कलाकार दर्शकों से रूबरू होंगे। वहीं, अमर उजाला की ओर से कैलाश खेर समेत कई अन्य विभूतियों को उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।
एक से नौ नवंबर तक अमर उजाला उत्तराखंड उदय महोत्सव आयोजित कर रहा है। पिछले नौ दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में राज्य स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज परेड ग्राउंड पर उत्तराखंड उदय का रंगारंग समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।