रावत ने इस फेस बुक पोस्ट के जरिए एक बार फिर साफ कर दिया कि उत्तराखंड से उनका नाता बना रहेगा। इसके साथ ही यह भी उन्होंने साफ कर दिया कि निगाह उनकी 2024 के लोक सभा चुनाव पर भी है।
राहुल का खुलकर किया समर्थन
राहुल गांधी को 2024 में पीएम बनता देखने की इच्छा जता रहे हरीश रावत ने यह भी साफ कर दिया कि कांग्रेस की इस समय कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में कहां खड़े हैं। कांग्रेस में इस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तैयारी है और यह अभी तय होना बाकी है कि राहुल इस नई व्यवस्था में अध्यक्ष पद पर दावा जताते है भी या नहीं।
रावत पहले भी कर चुके हैं संन्यास की बात
यह पहली बार नहीं है कि राजनीति से संन्यास की बात रावत ने पहली बार की हो। इससे पहले भी राजनीति पर चिंतन के बहाने वे राजनीति से संन्यास लेने की बात भी कर चुके हैं। अब रावत ने इस पोस्ट के जरिए यह साफ जाहिर कर दिया है कि वे मोर्चा लेते रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सोशल मीडिया पर राजनीतिक संन्यास को लेकर डाली गई पोस्ट पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे नहीं, हरीश रावत संन्यास लेंगे नहीं।
भगत पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि 2024 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही वह राजनीति से संन्यास लेंगे। इस प्रश्न पर भगत ने तंज किया। हरीश रावत पूरे जीवन राजनीति में रहने के प्रबल इच्छुक हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि न राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे न कभी हरीश रावत राजनीति से संन्यास लेंगे।
..तब हरीश रावत की बुद्धि कहां गई थी?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गंगा को स्केप चैनल घोषित करने वाले आदेश को रद्द करने के प्रदेश सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह फैसला स्वागतयोग्य है। उन्होंने इस मसले पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की आलोचना की। सरकार के फैसला बदलने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा लिए जाने के प्रश्न पर भगत ने कहा कि हरीश रावत पहले यह बताएं कि जब उन्होंने गंगा को स्केप चैनल घोषित किया था, तब उनकी बुद्धि कहां गई हुई थी? उन्होंने कहा कि हरीश रावत की सरकार में जो गलतियां हुई थीं, भाजपा सरकार ने उसे ठीक करने का काम किया है।