पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को दिल्ली नहीं पहुंच पाए, जिससे उनकी प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से मुलाकात टल गई। हरदा को धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा को लेकर मिली चिट्टी पर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए प्रभारी से मिलने का समय तय था।
कुमाऊं क्षेत्र के जसपुर से हल्द्वानी तक धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा करने से पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरीश रावत को चिट्टी जारी कर यात्रा को निरस्त करने को कहा था। इसके पीछे प्रभारी ने तर्क दिया था कि पार्टी के समानांतर कार्यक्रम ठीक नहीं है। हालांकि यात्रा से एक दिन पर हरीश रावत ने राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर यात्रा को लेकर अपनी बात स्पष्ट कर दी थी। प्रभारी की चिट्टी पर उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए प्रभारी से मिलने का समय मांगा था।
हरिद्वार: 'वोट बचाओ, देश बचाओ' यात्रा में भिड़े कांग्रेसी नेता, सड़क पर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
बुधवार को शाम सात बजे मिलने का समय तय था लेकिन प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर हरिद्वार में पार्टी की रैली में पहुंची थीं। उधर, हरीश रावत हल्द्वानी में थे, उन्हें वहां से निकलने में देर हो गई और देर शाम तक गजरौला ही पहुंच पाए थे। समय पर दिल्ली न पहुंचने पर उन्होंने प्रभारी को सूचित कर दो दिन में दोबारा से समय देने की बात कही है।