जंगल की आग को लेकर दो दिनों से राहत है। प्रदेश में तीन और चार मई को जंगल की आग की कोई भी घटना रिपोर्ट नहीं हुई है। 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हुआ है, इसके बाद से राज्य में वनाग्नि की 180 घटनाएं रिपोर्ट हुईं, इसमें 209 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।