फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दिवाली पर नौकरी का तोहफा... वन दरोगा के 292 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र जारी

Sun, 12 Nov 2023 01:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। नियुक्तिपत्र के साथ ही सभी वन दरोगा को प्रदेश के कई वन प्रभागों में भेजा गया है। सभी को ज्वाइनिंग के लिए एक माह का समय दिया गया है। वर्ष 2019 में वन दरोगा के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड वन विभाग में 292 वन दरोगा के अभ्यर्थियों को दीपावली का तोहफा नौकरी के रूप में मिला। छोटी दीपावली के दिन इन अभ्यर्थियों को वन दरोगा के पद पर नियुक्तिपत्र जारी कर किए गए।

मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन निशांत वर्मा की ओर से शनिवार को संबंधित आदेश के साथ नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। नियुक्तिपत्र के साथ ही सभी वन दरोगा को प्रदेश के कई वन प्रभागों में भेजा गया है। सभी को ज्वाइनिंग के लिए एक माह का समय दिया गया है। वर्ष 2019 में वन दरोगा के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दिवाली पर उत्तराखंड में बड़ा हादसा: उत्तरकाशी में भूस्खलन से सुरंग में फंसे मजदूर, संकट में कई जानें, तस्वीरें

वर्ष 2021 में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। नकल के आरोप को लेकर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। वर्ष 2023 में परीक्षा फिर दो चरण में आयोजित की गई। नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए थे। 30 अक्तूबर को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया था कि दिवाली से पूर्व सभी को नियुक्तिपत्र जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें