सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करने के लिए पत्र भेजे गए हैं। परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट लिया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2017 में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन शारीरिक टेस्ट को लेकर लटकी रही।
जिसके बाद वन विभाग ने नियमावली में संशोधन कर लिखित परीक्षा पहले कराने का प्रावधान किया। वहीं, शारीरिक टेस्ट के मानकों में बदलाव किया। चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड पदों की लिखित परीक्षा के लिए 16 फरवरी की तिथि प्रस्तावित की है।