फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: वन विभाग ने नोडल अधिकारी नामित किए, सात जिलों में 13 फरवरी को होगी मॉक ड्रिल

Fri, 31 Jan 2025 12:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पहले यह मॉक ड्रिल 30 जनवरी को होनी थी। लेकिन अब 11 फरवरी को तैयारियों को लेकर बैठक होगी और 13 फरवरी को मॉक ड्रिल होगी।
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फायर सीजन 15 फरवरी से शुरू माना जाता है। जंगल की आग के नियंत्रण के प्रयासों में शासन ने कसरत शुरू कर दी है। वन विभाग ने सीजन के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से 13 फरवरी को मॉक ड्रिल कराई जाएगी।

विज्ञापन


पहले यह मॉक ड्रिल 30 जनवरी को होनी थी। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 11 फरवरी को तैयारियों को लेकर बैठक होगी और 13 फरवरी को मॉक ड्रिल। अधिकारियों के अनुसार, मॉक ड्रिल प्रदेश के सात जिलों में होगी। इसमें कई विभाग के कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। वन विभाग ने फायर सीजन से पहले नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। 10 प्रमुख वन संरक्षक, अपर प्रमुख वन संरक्षक, मुख्य संरक्षक स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

Bear Attack: चमोली में भालू ने बुजुर्ग पर किया हमला, एक आंख निकली बाहर, हेली एंबुलेंस से भेजा एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारियों के ये होंगे काम
नोडल अधिकारी फायर सीजन से पहले जिलास्तर पर वनाग्नि प्रबंधन और नियंत्रण को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वनाग्नि सत्र के दौरान वनाग्नि घटनाओं के प्रबंधन, प्रभावी नियंत्रण, अनुश्रवण का काम करेंगे। अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत शीतलाखेत मॉडल को प्रदेश के सभी प्रभागों में दोहराने के लिए वनकर्मियों और वनाग्नि प्रबंधन समितियों के सदस्यों को भ्रमण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें