फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: गढ़वाल में 23 जगह धधके जंगल, आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 21 May 2024 11:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

Forest Fire in Uttarakhand :उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है।  वन विभाग ने अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सोमवार को जंगल में आग की 23 घटनाएं हुई हैं। इसमें 22 गढ़वाल और एक वन्यजीव क्षेत्र की घटना है। कुमाऊं में एक भी घटना नहीं हुई। वहीं जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।

गर्मी तेज होने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2, मसूरी वन प्रभाग में 8, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4, भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 और केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में वनाग्नि की एक घटना हुई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra:  यमुनोत्री आने वाले यात्री ध्यान दें...अब 60 मिनट में दर्शन कर लौटना होगा, ये है नई व्यवस्था
विज्ञापन


राज्य में इसे मिलाकर वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर 1121 हो गई है। इससे 1520 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक जंगल में आग लगाने के आरोप में अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसे मिलाकर जंगल में आग लगाने के मामले बढ़कर 425 हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें