फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड वन विभाग की गाड़ी ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, अफसर और चालक फरार

Wed, 18 Jul 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेहड़ (बिजनौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग उत्तराखंड के पश्चिमी तराई वन प्रभागीय अधिकारी की गाड़ी ने बुधवार को एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार शिक्षामित्र और उसकी पांच वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी में सवार अधिकारी और चालक फरार हो गए।

विज्ञापन


घटनास्थल दो प्रदेशों की सीमा का होने के कारण काफी देर तक मां-बेटी के शव घटनास्थल पर ही पडे़ रहे। वहीं, घटना से गुस्साई भीड़ ने यूपी और उत्तराखंड बार्डर पर नादैही चीनी मिल स्थित पुलिस चौकी के पास करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में उत्तराखंड की जसपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वन विभाग की गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

जिला मुरादाबाद के गांव खैरुल्लापुर निवासी कपिल ने बताया कि उसके भाई विपिन चौहान की 37 वर्षीय पत्नी निधि चौहान अफजलगढ़ नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में समायोजित शिक्षामित्र थी। बुधवार को गांव से वह अपनी पांच वर्ष की बेटी आरोही को स्कूटी से लेकर अफजलगढ़ जा रही थी। रास्ते में भूतपुरी-जसपुर मार्ग पर रेहड़ थाने के समीपवर्ती गांव अल्हेपुर के पास स्कूटी में सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में निधि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोही गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को जसपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सीमा विवाद में शव काफी देर तक पड़ा रहा। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। उत्तेजित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। जसपुर विधायक आदेश चौहान मौके पर पहुंचे और उनके हस्तक्षेप पर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उत्तराखंड की जसपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नादेही चौकी प्रभारी रविंद्र विष्ट ने बताया घटना की तहरीर पुलिस को मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें