देहरादून में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति आवास ‘आशियाना’ पूरी तरह छावनी में तब्दील रहेगा।
सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग को आशियाना से सांपों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जंगल का इलाका होने के कारण यहां जहरीले सांप होने की आशंका है।
साथ ही डेंगू के प्रकोप के चलते नगर निगम को यहां कई दौर में फॉगिंग कराने के लिए कहा गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रपति आवास का भ्रमण कर सुरक्षा चक्र को अंतिम रूप दिया।
वहीं, राष्ट्रपति के दौरे में आंशिक परिवर्तन हुआ है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब 27 सितंबर से 29 सितंबर तक राजपुर रोड स्थित आशियाना में रहेंगे। पहले उन्हें 30 सितंबर तक यहां रुकना था।