फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: गैरसैंण में सिविल नाप भूमि में लगी आग, शक होने पर महिला और उसके पति से पूछताछ

Sat, 27 Apr 2024 04:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

गढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के जंगल लगातार धधक रहे हैं। वहीं कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैरसैंण के धारगैड गांव के सिविल नाप भूमि में आग लगाए जाने के मामले में वन पंचायत सरपंच और वन विभाग की टीम ने शक के आधार पर एक महिला और उसके पति को रेंज कार्यालय गैरसैंण लाकर पूछताछ की।

विज्ञापन


आग की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की वन विभाग खोजबीन कर रहा है। लोहबा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड ने कहा वनाग्नि कि घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वनसंपदा को नुकसान
गढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के जंगल लगातार धधक रहे हैं। ज्यादातर चीड़ के जंगलहोने के कारण आग तेजी से फैल रही है। वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। एक स्थान पर आग बुझती है तो दूसरी जगह भड़क उठती है। आग से बड़ी  मात्रा में वनसंपदा को नुकसान पहुंचा है। वहीं पशुओं के लिए चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather Update:  छह साल बाद टूटा रिकॉर्ड...अप्रैल के आखिरी सप्ताह में अपने तेवर दिखाने लगी गर्मी
विज्ञापन


वहीं कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने शनिवार से भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में पानी डालने का काम करना शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरकर नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर डाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें