फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triyuginarayan Temple: एक दूजे के हुए लोक गायक सौरभ और तृप्ता, शिव-पार्वती की विवाह स्थली में लिए सात फेरे

Wed, 05 Mar 2025 10:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)

सार

वैदिक विवाह परंपरा के तहत सभी परंपराओं के निर्वहन के बाद दोपहर बाद अखंड ज्योति के समक्ष वर-वधू ने सात फेरे लिए। साथ ही विवाह के अन्य रस्में पूरी कीं।
विज्ञापन
लोक गायक सौरभ और तृप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा लोक गायक सौरभ मैठाणी ने पौड़ी जनपद के द्वारीखाल क्षेत्र के बरसूड़ी गांव निवासी तृप्ता के साथ शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में सात फेरे लिए। इस अवसर दोनों पक्षों के 40 से अधिक लोग मौजूद थे।

विज्ञापन


बुधवार को सौरभ और तृप्ता की हल्दीहाथ की परंपराओं का निर्वहन किया गया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर परिसर के अलग-अलग जगहों पर दोनों का मंगल स्नान किया। इस मौके पर महिलाओं ने मांगल गीत भी गाए गए। वैदिक विवाह परंपरा के तहत सभी परंपराओं के निर्वहन के बाद दोपहर बाद अखंड ज्योति के समक्ष वर-वधू ने सात फेरे लिए। साथ ही विवाह के अन्य रस्में पूरी कीं।

Uttarakhand:  केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूरी, यात्रा होगी आसान, कैबिनेट में लगी मुहर
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

शाम को बारात दुल्हन को लेकर अपने गांव के लिए विदा हुई। इससे पूर्व मंगलवार को त्रियुगीनारायण में सौरभ और तृप्ता की मेहंदी की रस्म निभाई गई। त्रियुगीनारायण तीर्थपुरोहित समिति के सचिव सर्वेश्वरानंद भट्ट ने बताया कि विवाह आयोजन में दोनों पक्षों की तरफ से 40 से अधिक लोग शामिल हुए थे। बता दें कि सौरभ मैठाणी जखोली ब्लॉक के भरदार पट्टी के क्वीलाखाल गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें